logo

रांची : पोषण सखी संघ का धरना समाप्त, मुख्यमंत्री के साथ सकारात्मक बातचीत के बाद लिया निर्णय

xxx.jpg

रांची:
झारखंड राज्य एकीकृत पोषण सखी संघ (Jharkhand State Integrated Nutrition Sakhi Association) ने राजभवन के सामने पिछले 12 दिनों से जारी अनिश्चितकालीन धरना को समाप्त करने का ऐलान कर दिया है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (CM Hemant Soren) से सकारात्मक बातचीत के बाद उन्होंने धरना समाप्त करने का निर्णय लिया है। इस दौरान सीएम ने पोषण सखियों के साथ धरनास्थल पर मौजूद बच्चों को टॉफी देकर खुशियों में शामिल किया। इसके साथ ही श्रम कल्याण मंत्री सत्यानंद भोक्ता (Satyanand Bhokta) भी मुख्यमंत्री से बात होने के बाद धरनास्थल पर पहुंचे। मिली जानकारी के अनुसार गिरिडीह विधायक सुदिब्य कुमार सोनू (Sudiby Kumar Sonu) के अथक प्रयास के बाद सीएम से उनकी बात हो पाई। पोषण सखियों ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन,सुदिब्य कुमार सोनू तथा सत्यानंद भोक्ता का आभार प्रकट किया है । इसके बाद बड़ी ही हर्ष और उल्लास के साथ सरकार के जयकारा करते हुए अपने अपने घर के लिए रवाना हुई।

2 नवंबर से राजभवन के पास जारी है धरना
पोषण सखी संघ द्वारा 2 नवंबर से राजभवन के पास से धरना जारी था। उनके द्वारा सेवा समाप्ति संबंधी निर्गत आदेश को निरस्त करते हुए पोषण सखियों की सेवा पुन: बहाल करने की मांग की गई थी । 2015 के संकल्प संख्या के अनुसार राज्य के आठ जिले धनबाद, गिरीडीह, चतरा, दुमका, कोडरमा व गोड्डा में 10388 पोषण सखियों को चयन करते हुए कई क्षेत्रों में इनकी सेवा ली गई। परंतु छह वर्षो की सेवा लेने के बाद महिला बाल विकास व सामाजिक सुरक्षा विभाग ने बिना किसी पूर्व सूचना के सेवा मुक्त कर दिया। जिसके विरोध में सभी सखी संघ आंदोलन कर रही थी।